फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fighting and stone pelting between two parties over the contract for the fair in the Piteshwarnath temple premises.

Gorakhpur News: पीतेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मेले के ठेके के विवाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Tue, 17 Feb 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties over the contract for the fair in the Piteshwarnath temple premises.
- पीपीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पूर्व और वर्तमान ठेकेदार आमने-सामने
विज्ञापन

- 66.700 रुपये लूटने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
भरोहिया। पीपीगंज थानाक्षेत्र के भरोहिया स्थित पीतेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर में रविवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मेले के ठेके की वसूली के लिए पूर्व और वर्तमान ठेकेदार मारपीट हो गई। आरोप है कि पूर्व ठेकेदार उदय प्रताप अपने भाई मुन्ना और सहयोगियों के साथ पहुंचे और वर्तमान ठेकेदार अजय प्रजापति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में अजय प्रजापति और उनके भाई घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर उदय प्रताप, मुन्ना के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान ठेकेदार अजय प्रजापति अपने सहयोगियों के साथ दुकानदारों से निर्धारित शुल्क की वसूली कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व ठेकेदार पक्ष मौके पर पहुंचा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस वर्ष मेले का ठेका न मिलने से नाराज होकर हमलावरों ने हमला किया और वसूले गए 66.700 हजार रुपये लेकर भाग निकले। थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


पुजारी को ईंट लेकर दौड़ाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से तनातनी चल रही थी, जो रविवार देर रात हिंसक रूप ले बैठी। घटना के दौरान मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब बीच-बचाव करने पहुंचे मंदिर के पुजारी गोपी नाथ को भी मनबढ़ों ने ईंट लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
संवेदनशील और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल पर देर रात हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। मेला प्रांगण में पुलिस चौकी बनाए जाने के बावजूद घटना के समय कोई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि वहां एक कांस्टेबल भी तैनात होता तो घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed