फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fighting and killing on small things increased problems of police

गोरखपुर: छोटी-छोटी बात पर मारपीट और हत्या ने बढ़ाई पुलिस की परेशानी, सामने आ चुके हैं कई केस

Tue, 05 Sep 2023 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Sep 2023 01:45 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर खुद इसकी माॅनीटरिंग कर रहे हैं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस कार्रवाई कर डर पैदा करना चाहती है, लेकिन अब ऐसे लोग हैं, जिसको इन सबसे फर्क नहीं पड़ रहा है। वे मारपीट कर जेल की सलाखों तक पहुंच जा रहे हैं।

विज्ञापन
Fighting and killing on small things increased problems of police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

छोटी-छोटी बात पर मारपीट, हत्या जैसी वारदात ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। जिले में रोजाना सात से आठ मुकदमे बेमतलब की बात पर मारपीट के दर्ज किए जा रहे हैं। कहीं दरवाजे पर बच्चे के खेलने व शोर मचाने पर मारपीट की घटनाएं हो रही हैं तो कहीं दुकानदार के रुपये मांगने पर मारपीट कर घायल कर देने वाली वारदात सामने आ रही है।

विज्ञापन


यहां तक तो फिर भी ठीक लेकिन मामूली बात पर भी हत्या जैसे जघन्य अपराध हुए हैं। ताजा मामला गगहा में सामने आया है। यहां पर जानवरों को भगाने के लिए टीन बजाने पर एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


समाज में तेजी से आए इस बदलाव को लेकर पुलिस अफसर भी परेशान हैं। सख्ती से निपटने के लिए पुलिस केस दर्ज कर रही है। साथ ही 151 (शांति भंग) में चालान कर एक रात हवालात में रखकर भी डर पैदा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर खुद इसकी माॅनीटरिंग कर रहे हैं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस कार्रवाई कर डर पैदा करना चाहती है, लेकिन अब ऐसे लोग हैं, जिसको इन सबसे फर्क नहीं पड़ रहा है। वे मारपीट कर जेल की सलाखों तक पहुंच जा रहे हैं। एसएसपी ने छोटी वारदात को रोकने के लिए पुलिस गश्त और बीपीओ को सतर्कता बरतने के आदेश को दोहराया भी है।

 

केस एक
02 सितंबर 2023 :
कैंट इलाके के सिटी मॉल के पास दुकान चलाने वाले जगदीश गुप्ता ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि दुकान पर आए और खाने के बाद रुपये मांगने पर मारपीट की। जबकि, दूसरे पक्ष से सत्यम मौर्य ने भी केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मारपीट की है। पूरे विवाद की वजह 800 रुपये हैं। पुलिस दोनों पक्ष से केस दर्ज कर सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।

केस दो
03 सितंबर 2023 :
गगहा थाने में रियांव गांव निवासी ज्ञानती देवी ने केस दर्ज कराया। उनका कहना है कि दिन में 12 बजे 11 साल का बेटा अमन बच्चों के साथ खेल रहा था। शोर से नाराज होकर दीपक, मंगेश ने मारपीट कर दी। आरोप है कि शोर सुनकर पहुंची मां को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 

केस तीन
21 अगस्त 2023 :
पुलिस ने गगहा इलाके में शंकर साहनी की हत्या के आरोप में उसके दोस्त को जेल भेजा। जांच में सामने आया कि एक हजार रुपये की उधारी न लौटाने व घटना वाले दिन शराब न पिलाने से नाराज होकर दोस्त ने उसे मौत के घाट उतारा था। खेत में हत्या करने के बाद उसने घर पर जाकर खुद ही दूसरों को फंसाने के लिए हत्या की जानकारी भी दी थी।

केस चार
03 सितंबर 2023 :
बांसगांव के जिगिना बाबू गांव की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी घनश्याम के बच्चे से मारपीट की गई। सुनीता का कहना है कि बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान आरोपियों के बच्चे से विवाद हो गया। इसमें बड़े लोग आए और बच्चे को पीटकर घायल कर दिए। शोर सुनकर बचाने के लिए गई तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed