{"_id":"61f4d28301281830a35bba06","slug":"fight-while-eating-at-wedding-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी में खाने के दौरान जमकर हुई मारपीट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शादी में खाने के दौरान जमकर हुई मारपीट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
Sat, 29 Jan 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:07 AM IST
सार
चौकी इंचार्ज आजाद नगर पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि खाना खाने के विवाद में घरातियों व बरातियों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत निकली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी में बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह में मारपीट हो गई। घरातियों व बारातियों में लाठी व डंडे चले, जिसमें तीन लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फायरिंग की बात झूठी है। मारपीट हुई है, पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने मामले को शांत कराकर शादी संपन्न कराई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लहसड़ी निवासी शिवकुमार निषाद के बड़े भाई राजू निषाद की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की रात राजू की बेटी की शादी थी। बारात चिलुआताल के मोहरीपुर से आई थी। पहले डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ। फिर रात 11 बजे एक बराती युवक खाना खा रहा था।
विज्ञापन
किसी घराती को शक हुआ कि वह बाहरी है, उसने मफलर उतारकर खाना खाने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक बराती ने फायरिंग करने की बात बोल दी।
यह सुनकर किसी ने पुलिस को मारपीट में फायरिंग की सूचना दी। चौकी इंचार्ज आजाद नगर पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि खाना खाने के विवाद में घरातियों व बरातियों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात गलत निकली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।