{"_id":"60c0d8f2ad120a60d6266664","slug":"fight-over-dispute-over-removal-of-car-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट, नकदी और अंगूठी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट, नकदी और अंगूठी लूटने का आरोप
Wed, 09 Jun 2021 08:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:36 PM IST
सार
गगहा इलाके में हुई घटना, तहरीर के बाद पुलिस ने शुरू की जांच।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर के गगहा इलाके में गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट और पीड़ित से 92 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूटे जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा के राउतपार निवासी दीनानाथ मिश्रा ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह उनके दो बेटे दुर्गेश व बृजेश कहीं से गाड़ी से लौटे तो दरवाजे के सामने पहले से एक चार पहिया गाड़ी खड़ी थी।
विज्ञापन
काफी देर तक गाड़ी नहीं हटी तो खोजबीन करने पर पता चला कि गाड़ी लेकर आए लोग सामने दुकान में बैठकर शराब पी रहे हैं। उनसे जब गाड़ी हटाने को कहा गया तो वे उलझ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि सिहाईजपार निवासी हरेराम शाही व शमशाद शाही ने पहले दीनानाथ के दोनों पुत्रों के साथ मारपीट की और फिर उनके पास रखे 92 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीन ली। दोनों भाई किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे।
इंस्पेक्टर गगहा अमित दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।