फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fifteen covid 19 positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में एमबीबीएस की छात्रा समेत 15 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संख्या हुई 69

Sat, 04 Jul 2020 07:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Jul 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
fifteen covid 19 positive got in sant kabir nagar
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एमबीबीएस की छात्रा समेत 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 352 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, जिले में अब तक 270 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।  252 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 69 लोग एक्टिव हैं। वहीं, 194 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। सात जगह हॉटस्पॉट हैं।

विज्ञापन


 अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 15 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिसमें मेंहदावल क्षेत्र के जमुहट गांव के दस लोग शामिल हैं। जमुहट का 30 वर्षीय पॉजिटिव पांच जून को मुंबई से लौटा था जबकि 22 वर्षीय पॉजिटिव युवक 10 मई को गुजरात से लौटा था।
विज्ञापन


40 वर्षीय पॉजिटिव महिला दो महीने पूर्व पति और बेटे के साथ मुंबई से लौटी थीं। 38 वर्षीय पॉजिटिव युवक गुजरात से लौटे थे। 46 वर्षीय पॉजिटिव महिला पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आई थीं। 22 वर्षीय पॉजिटिव युवक दो महीने पहले गुजराज से लौटा था। रैंडम जांच में सभी पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रही छात्रा पॉजिटिव

धनघटा क्षेत्र के बरगदवा गांव के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 18 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय किशोर शामिल है। रैंडम जांच में दोनों पॉजिटिव मिले है। धनघटा क्षेत्र के शिवापार गांव का निवासी 32 वर्षीय पॉजिटिव 20 जून को दिल्ली से लौटा था। धनघटा क्षेत्र के ककरहा गांव निवासी पांच वर्षीय पॉच बच्ची पॉजिटिव मिली है।

बखिरा क्षेत्र के मदरहा गांव की 26 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली है। युवती कजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रही है। युवती 29 जून को कजाकिस्तान से लौटी थी। रैंडम जांच में युवती पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed