फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fierce fire broke out in Gorakhpur Gola Bazaar

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला बाजार में लगी भयंकर आग, छह घंटे में किया गया काबू, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Sat, 11 Feb 2023 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 03:10 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के गोला तहसील के मुख्य बाजार गुप्ता कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह छह बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि उसे काबू करने में छह घंटे से अधिक लगा।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Gorakhpur Gola Bazaar
गोला बाजार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोला कस्बे में स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स में सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही लोगों को सूचना मिली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझाने के साथ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद छह घंटे में आग पर काबू पाया गया। इस भीषण आग से करोड़ों का नुकसान होना बताया जा रहा है। मौके पर एडीएम प्रशासन पीडी गुप्ता, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम रोहित मौर्य ने पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन

 

कस्बे में गुलाब गुप्ता का बड़ा कॉम्प्लेक्स स्थित है। इसमें कस्बे के ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की थोक एवं फुटकर की दुकानें स्थित हैं। कांप्लेक्स के तीसरे तल पर स्वयंवर मैरिज हाल स्थित है। सुबह करीब 6:00 बजे कांप्लेक्स में स्थित दुकानों से धुआं उठ रहा था। लोगों ने देखा तत्काल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि हालात पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन

 

मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास तेज कर दिया गया। कुछ देर में फायर ब्रिगड की 4 गाड़ियां और पहुंची तब जाकर 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि कस्बे के दीपचंद मद्धेशिया की कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर की करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें थी जो पूरी तरह जल कर खाक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनका हुआ भारी नुकसान
उपेंद्र जायसवाल की चाय पत्ती की दुकान, संतोष तिवारी कपड़े की, पिंटू मद्धेशिया रेडीमेड कपड़े के थोक एवं फुटकर विक्रेता। वही कांप्लेक्स के तीसरे तल पर अभय गुप्ता का स्वयंवर मैरिज हाल स्थित था जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed