{"_id":"611e48b48ebc3e79d06946df","slug":"fierce-fight-against-molestation-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: छेड़खानी के विरोध में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: छेड़खानी के विरोध में जमकर हुई मारपीट, आठ लोग घायल
Thu, 19 Aug 2021 05:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:34 PM IST
सार
लार पुलिस चौकी के समीप की घटना, आठ लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में घर में सो रही महिला से पड़ोस का रहने वाला व्यक्ति छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। बीच बचाव के दौरान मारपीट हो गई। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अपनी मौजूदगी में उपचार कराया और सभी को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर के वैश्यकरनी वार्ड निवासी विधवा अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ घर पर रहती है। बुधवार की रात भोजन कर बच्चों के साथ सोई थी। आरोप है कि पड़ोस का व्यक्ति घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
उधर, इस बात से नाराज आरोपी अपने परिजनों को बुलाकर मुहल्ले के लोगों से उलझ गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी लार पहुंची और उनका उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर नहीं पहुंचे सिपाही
पुलिस चौकी के समीप हुई मारपीट की घटना की सूचना दोनों पक्षों ने रात में ही पुलिस चौकी को दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोबारा पुलिस चौकी पहुंचने पर सिपाहियों ने कहा कि डायल 112 को मारपीट की सूचना दिजिए। वहीं चौकी के सिपाहियों का कहना है कि हम लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद विवाद शांत हुआ।