{"_id":"62f9d5f3f911e43be41b8726","slug":"fever-patients-will-be-tested-for-malaria-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बुखार के मरीजों की होगी मलेरिया जांच, संचारी रोग के निदेशक ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बुखार के मरीजों की होगी मलेरिया जांच, संचारी रोग के निदेशक ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Mon, 15 Aug 2022 10:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Aug 2022 10:43 AM IST
सार
संचारी रोग के निदेशक डॉ. एके सिंह ने शनिवार को वेक्टर बार्न डिजीज की समीक्षा की। कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया टेस्ट के लिए प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) व एईएस की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर में बुखार के बढ़ते मरीजों को लेकर शासन सतर्क हो गया है। बीमारी के कारणों का पता करने के लिए शासन ने अब बुखार के हर मरीज की मलेरिया जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में संचारी रोग के निदेशक डॉ. एके सिंह ने शनिवार को वेक्टर बार्न डिजीज की समीक्षा की। कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए यह फैसला लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया टेस्ट के लिए प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) व एईएस की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएचसी या ईटीसी में भर्ती हो रहे बुखार के मरीजों की सीएसएफ जांच अवश्य कराई जाए। फाइलेरिया एवं मलेरिया निरीक्षक को निर्देशित किया कि वह आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहें।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे, एसीएमओ वेक्टर बार्न डॉ. एके चौधरी, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुदेश कुमार, डॉ. वीके श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, सिद्धेश्वरी सिंह आदि मौजूद रहे।