फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Festival special train to run between Anand Vihar and Muzaffarpur.

Gorakhpur News: आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Festival special train to run between Anand Vihar and Muzaffarpur.
गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के बीच गोरखपुर होकर द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलेगी। 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। इसके 13 फेरे होंगे।
विज्ञापन


ट्रेन आनंद विहार से सुबह 9:15 बजे रवाना होकर अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए रात 10:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष ट्रेन 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे चलकर यह ट्रेन दोपहर 12:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, नौ शयनयान, छह सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआर डिब्बे शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed