{"_id":"5f42ce4e8ebc3e6d011c0af4","slug":"fertilizer-shops-inspected-gorakhpur-city-news-gkp3628250181","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद की दुकानों का किया निरीक्षण
गोरखपुर। अपर निदेशक कृषि प्रसार आनंद त्रिपाठी ने रविवार को गोला तहसील के सरकारी व प्राइवेट खाद की दुकानों का निरीक्षण कर स्टाक रजिस्टर चेक किया। इस दौरान सभी दुकानों पर खाद उपलब्ध पाई गई। साथ ही कृषि विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर सरकार की नीतियों को क्रियान्वित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद की कमी नहीं है। बिक्री पीओएस मशीन से आधार कार्ड पर होनी चाहिए। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
बड़हलगंज एवं गोला प्रतिनिधि के अनुसार अपर निदेशक कृषि ने सबसे पहले कृषि सेवा केंद्र रामकोला, उसके बाद एग्री जंकशन, एग्री क्लिनिक, बनकट, टांड़ा का निरीक्षण किया। यहां पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी। इसके बाद साधन सहकारी समिति तिहामुहम्मदपुर तथा आईएलएफडी सेंटर का निरीक्षण किया। इसके अलावा गोला में शिव शक्ति खाद भंडार का निरीक्षण किया। सभी जगहों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थी।
पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध
जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद में 12826 मैट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसके अलावा 4870 मैट्रिक टन वफर गोदाम में यूरिया रखी है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अपर निदेशक का किया स्वागत
अपर निदेशक कृषि का कृषि विभाग के कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए स्वागत किया। इनमें रामअधार यादव, होसिला चौहान, उपेंद्र शर्मा, अजीत मिश्रा, अमरनाथ, शंभू दयाल, अविनाश सिंह, वीरेंद्र तिवारी, हरिलाल चौहान, क्रांति कुमार, अखिलेश पांडे, अनिल मिश्रा मौजूद थे।