फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fertilizer not found at any godown waiting for rack in Gorakhpur

Gorakhpur News: किसी गोदाम पर नहीं मिली खाद, गोरखपुर जिले में रैक का हो रहा इंतजार

Fri, 25 Nov 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अधिकारी आरके सिंह ने गोरखपुर आकर खाद के स्टाकिस्टों के गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्राफ ट्रेडर्स, बालाजी ग्रीन टेक, एनपीके फर्टिलाइजर सहित अन्य कई फर्म के गोदामों पर जाकर देखा। जांच में यह पाया गया कि कहीं पर खाद नहीं है।

विज्ञापन
Fertilizer not found at any godown waiting for rack in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में डीएपी खाद की किल्लत बरकरार है। ऐसे में किसी होलसेलर ने खाद डंप तो नहीं की इसकी जांच के लिए लखनऊ से डिप्टी डायरेक्टर रैंक के एक अधिकारी आरके सिंह ने आकर गोदामों का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में किसी भी स्टॉकिस्ट के वहां डीएपी खाद नहीं मिली। जिले में डीएपी खाद के रैक का कृषि विभाग के अधिकारी इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अधिकारी आरके सिंह ने गोरखपुर आकर खाद के स्टाकिस्टों के गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने सर्राफ ट्रेडर्स, बालाजी ग्रीन टेक, एनपीके फर्टिलाइजर सहित अन्य कई फर्म के गोदामों पर जाकर देखा। जांच में यह पाया गया कि कहीं पर खाद नहीं है। उनकी जांच में जनपद के सभी गोदाम खाली मिले। दूसरी तरफ जनपद में जो रैक बृहस्पतिवार को आने वाली थी, वह नहीं आई। इस कारण जनपद में खाद की किल्लत अब भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed