फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Female constable's photo and mobile number go viral on Facebook; harassed by obscene calls.

Gorakhpur News: फेसबुक पर महिला सिपाही का फोटो और मोबाइल नंबर वायरल, अश्लील कॉल से परेशान

Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Female constable's photo and mobile number go viral on Facebook; harassed by obscene calls.
- मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने दी तहरीर
विज्ञापन


गोरखपुर। अपराधियों पर कार्रवाई करने वाली पुलिसकर्मी खुद साइबर उत्पीड़न का शिकार हो गई। शहर के एक थाने में तैनात 26 वर्षीय महिला आरक्षी का अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर फेसबुक पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। फोटो और नंबर वायरल होने के बाद महिला सिपाही के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से लगातार अश्लील कॉल आने लगीं। कॉल करने वाले आपत्तिजनक बातें करने के साथ व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज और फोटो भी भेज रहे हैं।
लगातार आ रही कॉल और मैसेज से परेशान महिला सिपाही ने मोबाइल बंद कर दिया। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तीन सितंबर को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलिया की रहने वाली महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को वह थाने में सरकारी काम कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर लगातार अनजान नंबरों से कॉल आने लगीं। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर भी अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक फोटो भेजे जाने लगे। एक कॉलर से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर महिला सिपाही का अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर डालकर लोगों को उससे अश्लील बातचीत के लिए उकसाया जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे कॉल और मैसेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी प्रोफाइल की जांच में जुटी पुलिस
महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच थाने के एक दरोगा को सौंपी गई है। पुलिस टीम फेसबुक आईडी, प्रोफाइल का यूआरएल और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। जमीन विवाद के चलते महिला सिपाही के पटीदारों पर भी संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed