{"_id":"653eb45147ef85140106e774","slug":"feeling-cold-at-night-and-morning-tormenting-heat-during-the-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-352677-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में रात और सुबह में ठंड का अहसास, दिन में सता रही गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में रात और सुबह में ठंड का अहसास, दिन में सता रही गर्मी
Mon, 30 Oct 2023 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 10:28 AM IST
सार
गोरखपुर में चार दिन पहले अधितकम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो रविवार को करीब एक डिग्री नीचे गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि 7 नवंबर तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन को देखते हुए बच्चो को गर्म कपड़े पहना रहे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में बीते तीन-चार दिनों से न्यूनतम तापमान के लगातार नीचे गिरने से रात और सुबह ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि दिन में अब भी तेज धूप के चलते गर्मी सता रहा रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
चार दिन पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के चलते रात में भी लोग कूलर, पंखा और एसी चला रहे थे। बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 19.3 डिग्री सेल्सियस था जो रविवार तक करीब तीन डिग्री नीचे आ गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी कुछ कमी आई है। हालांकि दिन में गर्मी से अभी राहत नहीं है।
विज्ञापन
चार दिन पहले अधितकम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो रविवार को करीब एक डिग्री नीचे गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि 7 नवंबर तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन