फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FCI New and Bhathat power houses will be connected, work has started

Gorakhpur News: एफसीआई न्यू और भटहट बिजली घर आपस में जुड़ेंगे, कार्य शुरू

Sun, 04 Jan 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
FCI New and Bhathat power houses will be connected, work has started
गोरखपुर। बिजली निगम ने एफसीआई न्यू और भटहट बिजली घर को ओवरहेड तार व पांच टॉवर के जरिये आपस में जोड़ने की तैयारी शुरु कर दी है। इसको लेकर कार्य भी शुरू हो गया है। दोनों बिजली घरों को जोड़ने में पांच करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इससे लगभग दो लाख से ज्यादा लोगों को सीधे फायदा होगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों बिजली घर के आपस में जुड़ने से शहर और ग्रामीण के कुल 14 उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इस कारण एफसीआई ओल्ड, एफसीआई न्यू और भटहट बिजली घर आपस में जुड़ जाएंगे। भटहट बिजली घर को एफसीआई ओल्ड बिजली घर से भूमिगत केबिल से सप्लाई दी जाती है जिसे अब एफसीआई न्यू बिजली घर से ओवरहेड तार व पांच टॉवर के जरिये जोड़ा जाएगा। वहीं एफसीआई ओल्ड और एफसीआई न्यू पहले ही आपस में जुड़े हुए हैं। ऐसे में तीनों बिजली घर आपस में जुड़ जाएंगे और आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे को बिजली का आदान प्रदान कर सकेंगे। दोनों बिजली घरों के जुड़ जाने के बाद 14 उपकेंद्रों को निर्बाध व पर्याप्त बिजली मिलेगी। साथ ही फाल्ट आने पर दूसरे बिजली घर से सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


भटहट और एफसीआई न्यू बिजली घर को आपस में ओवरहेड तार के जरिये जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों बिजली घरों के जुड़ जाने के बाद बिजली घरों से जुड़े उपकेंद्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीपी जोशी, अधीक्षण अभियंता, पारेषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed