फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father's shadow raised, aunt deposited fees, district topped in 12th

Gorakhpur News: पिता का उठा साया, बुआ ने जमा की फीस, 12वीं में टॉप की जिला

Tue, 14 May 2024 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Father's shadow raised, aunt deposited fees, district topped in 12th
फोटो
विज्ञापन

आरपीएम में पढ़ने वाली साक्षी सिंह को मिला 97.4 परसेंट नंबर
पिता की मौत के बाद छूटने की कगार में भी पढ़ाई
बुआ ने किया सपोर्ट, भतीजी ने शहर के पीजी में रहकर मेहनत से की पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाली आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी की 12वीं की छात्रा साक्षी सिंह की मेहनत रंग लाई। वह बोर्ड एग्जाम में 97.4 फीसदी नंबर प्राप्त कर जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा बनीं। इनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, जब पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई और साक्षी की पढ़ाई छूटने के कगार पर थी। तब बुआ और दूर के रिश्ते के एक मामा ने इनकी फीस भरी। साक्षी ने उनके भरोसे का अच्छा इनाम जिला टॉप कर दिया।


कुशीनगर कसया की रहने वाली साक्षी ने गोरखनाथ इलाके में पीजी में रहकर पढ़ाई की। उनके पिता राजन सिंह की वर्ष 2019 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मां विमल सिंह गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई आरव नौवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन


आईएएस बनकर करेंगी पिता का सपना पूरा
उन्होंने बताया कि पिता हमेशा उन्हें पढ़ाते थे, वह चाहते थे कि मैं एक दिन आईएएस बनकर समाज की सेवा करूं। इस सफलता के बाद मेरा अगला लक्ष्य यही है कि मैं एक दिन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित करूं। उन्होंने बताया कि कभी कोचिंग नहीं गई। तीन से चार घंटे रोज पढ़ाई की। यूट्यूब से भी मदद लेती थीं। उन्होंने बताया कि उनकी बुआ नीतू राव और दूर के मामा जीतेंद्र गुप्ता स्कूल की फीस भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू से स्नातक करेंगी साक्षी
साक्षी ने बताया कि सीयूईटी 15 मई को देना है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सफलता मिलेगी और डीयू में ही उनका दाखिला होगा। वह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed