फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father's friend molested the girl, arrested

Gorakhpur News: पिता के दोस्त ने बच्ची से की छेड़खानी, गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Father's friend molested the girl, arrested
रामगढ़ताल में मासूम बच्ची से छेड़खानी का आरोपी अशोक।
ट्रेन छूटने पर घर में शरण लेने आया था आरोपी अशोक
विज्ञापन

छत पर बच्ची को ले जाकर की अश्लील हरकत, चीखने पर पहुंचे थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में छह साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी, बच्ची के पिता का दोस्त है। वह ट्रेन छूटने पर रात में दोस्त के घर रुका था। पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान बांसगांव के उसका निवासी अशोक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके में रहने वाले एक परिवार का परिचित अशोक मंगलवार की शाम गोरखपुर आया था। उसे ट्रेन से दिल्ली जाना था। रात में वह ट्रेन पकड़ने के लिए गया, लेकिन ट्रेन छूट गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बच्ची के पिता से संपर्क किया और रात में घर में शरण देने का अनुरोध करने लगा। पुराना परिचित होने की वजह से बच्ची के पिता ने उसे घर बुला लिया। रात में खाना खाने के बाद बच्ची कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसे चाकलेट देने के बहाने छत पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची से बातचीत की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed