फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father! There has been a terrorist attack.. I am hiding in the forest

Gorakhpur News: पापा! आतंकी हमला हो गया है.. मैं जंगल में छिप गया हूं

Tue, 11 Jun 2024 04:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Father! There has been a terrorist attack.. I am hiding in the forest
फोटो
विज्ञापन

पुर्दिलपुर और खोराबार का परिवार एक साथ गया था जम्मू दर्शन करने
आतंकी हमले में दोनों परिवारों के चार लोग भी घायल, जम्मू में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार इलाके के भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया के मोबाइल फोन पर रविवार शाम पांच बजे जम्मू से उनके बेटे सौरभ उर्फ शनि का फोन आया। बेटे ने कहा-पापा! आतंकी हमला हो गया है, चारों तरफ गोलियां चल रही हैं, हमारी बस खाई में पलट गई है। मैं जंगल छिपकर आपसे बात कर रहा हूं। यह सुनते ही प्रेमचंद के होश उड़ गए थे।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 30 घायल हो गए। इसमें भैरोपुर निवासी प्रेमचंद कन्नौजिया का परिवार और उनके पुर्दिलपुर के रिश्तेदार भी घायल हो गए। चार जून को दोनों परिवार के 14 लोग जम्मू माता वैष्णो देवी का दर्शन करने एक साथ निकले थे।
विज्ञापन


प्रेमचंद कन्नौजिया ने बताया कि चार जून को उनकी पत्नी गायत्री, सौरभ उर्फ शनि, बेटी आरोही और उनके ससुराल पक्ष के गोलघर काली मंदिर पुर्दिलपुर निवासी राजेश, उनकी पत्नी रिक्सोना, सोनी समेत पांच अन्य सदस्य वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। पूजा-अर्चना के बाद शिवखोड़ी दर्शन करने पहुंचे। रविवार को शाम 4:30 बजे कटरा लौट रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। चालक को गोली लगने से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस खाई में गिरने के कारण गायत्री देवी, राजेश, रिक्सोना और सोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमचंद का बेटा शनि भी बस में बैठा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। अन्य बच्चे हमले के समय गेस्ट में हाउस में थे, इस वजह से सुरक्षित बच गए। चारों घायलों का इलाज जम्मू में चल रहा है।

घायलों के घर जाकर दी सहायता राशि
सोमवार को घायल गायत्री के आवास कूड़ाघाट भैरोपुर व राजेश के पुर्दिलपुर आवास पर पहुंचकर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा, सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, पार्षद पुर्दिलपुर मनु जायसवाल ने मुख्यमंत्री की तरफ से जारी की गई आर्थिक सहायता राशि परिवार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed