{"_id":"619600ce53f73248ba41f492","slug":"father-taking-children-home-nani-gave-information-about-kidnapping-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बच्चों को पिता ले जा रहा था घर, नानी ने दी अपहरण की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बच्चों को पिता ले जा रहा था घर, नानी ने दी अपहरण की सूचना
Thu, 18 Nov 2021 12:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:59 PM IST
सार
सरोज पत्नी व दोनों बच्चों की विदाई कराने ससुराल पहुंचा। गुंजा की मां विदाई के लिए तैयार नहीं हुईं। इस बात पर सास-दामाद में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी को विदा कराने देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र स्थित ससुराल पहुंचे युवक का सास से विवाद हो गया। इस पर युवक अपने दो बच्चों को लेकर घर के लिए निकल गया तो सास ने बच्चों के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो बच्चे पिता के साथ कौड़ीराम में मिले। बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एकौना क्षेत्र के बैदा गांव निवासी गुंजा गौड़ की शादी बेलघाट थाना क्षेत्र के मकरहा निवासी सरोज गौड़ से हुई है। दोनों के तीन बच्चे सृष्टि (7), श्रेया (5) व श्रेयांश (2) हैं। गुंजा दो बच्चों श्रेया व श्रेयांश के साथ मायके आईं हैं। बुधवार को सरोज पत्नी व दोनों बच्चों की विदाई कराने बैदा पहुंचे। गुंजा की मां विदाई के लिए तैयार नहीं हुईं। इस बात पर सास-दामाद में कहासुनी हो गई।
नाराज सरोज अपने दोनों बच्चों श्रेया व श्रेयांश को लेकर घर के लिए चल दिए। उधर बच्चों की नानी पाना देवी ने पुलिस को बच्चों के अपहरण की सूचना दे दी और बताया कि अपहर्ता गगहा थाना क्षेत्र के रास्ते भाग रहा है।
विज्ञापन
इस सूचना पर गजपुर पुलिस चौकी प्रभारी मुहम्मद गुफरान, चौकी प्रभारी सोहगौरा मनीष कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल अंकित व शुभम ने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। जांच-पड़ताल में पिता व बच्चे कौड़ीराम में मिले। गगहा पुलिस ने बच्चों को उनकी मां को सुपुर्द कर दिया और पिता को घर भेज दिया।