{"_id":"618a45c8fac95529f7009a99","slug":"father-son-killed-in-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रक की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, क्रेन की मदद से निकाली गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रक की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत, क्रेन की मदद से निकाली गई बाइक
Tue, 09 Nov 2021 03:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Nov 2021 03:26 PM IST
सार
पैकोलिया थाने के इमलियाधीश निवासी रामललित मिश्रा (60) और उनके बेटे सतीश चंद्र मिश्रा (35) किसी काम से मंगलवार को शहर आ रहे थे। मूड़घाट से बड़ेवन को जाने वाले सर्विस रोड पर पीछे से आए ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
घटनात्मक स्थल पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती शहर कोतवाली के बड़ेवन फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। ट्रक के नीचे फंसे पिता-पुत्र के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगाकर बाइक को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पैकोलिया थाने के इमलियाधीश निवासी रामललित मिश्रा (60) और उनके बेटे सतीश चंद्र मिश्रा (35) किसी काम से मंगलवार को शहर आ रहे थे। मूड़घाट से बड़ेवन को जाने वाले सर्विस रोड पर पीछे से आए ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल शिवाकांत मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में शव की पहचान की गई। पैकोलिया पुलिस के जरिये घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई।