{"_id":"61a7426e754c2e00960e3fb0","slug":"father-set-himself-on-fire-with-his-two-children-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाप ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, तीनों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाप ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को लगाई आग, तीनों ने तोड़ा दम
Wed, 01 Dec 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 03:42 PM IST
सार
मृतक शख्स पांच साल से मानसिक अवसाद में था। उसका इलाज गोरखपुर के डॉक्टर बेरी के यहां चल रहा था। स्थानीय लोगों ने अनुसार, कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्नी घर से मारपीट कर भगा दिया था। उसने उसे भी मारपीट कर भगा दिया था।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गीडा थाना क्षेत्र के छपिया सरया गांव में एक शख्स ने अपने दो बच्चों के साथ कमरा बंद कर आग लगा ली। आग में झुलसने से तीनों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि छपिया सरया गांव निवासी मदन पुत्र लालचंद (35) ने अपने दो बच्चों अन्नपूर्णा (7) व अतुल कनौजिया (5) को कमरे में बंद करके आग लगाकर जान दे दी। गीडा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आग लगाने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मदन पांच साल से मानसिक अवसाद में था। उसका इलाज डॉक्टर बेरी के यहां कई साल से चल रहा है। कुछ दिन पहले ही पत्नी से अनबन हो गई थी। उसने उसे भी मारपीट कर भगा दिया था।
विज्ञापन
पूरे परिवार में कमाने वाला एक छोटा भाई है जो गीडा की फैक्टरी में काम करता है। बुधवार को मदन ने घर में रखे सिलेंडर का पाइप काटकर आग लगा ली। दरवाजा भी बंद कर लिया था। तीनों बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही मौत हो गई।