{"_id":"5eb249a9d64d396e562feaab","slug":"father-performed-last-rites-his-son-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन 3.0: हैदराबाद में बेटे की हुई मौत, मां नहीं कर पाई अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन 3.0: हैदराबाद में बेटे की हुई मौत, मां नहीं कर पाई अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि
Wed, 06 May 2020 10:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 May 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
लॉकडाउन के बीच पिता के साथ हैदराबाद में फंसे मजदूर की बीमारी से मौत हो गई। पिता रामसजन साहनी ने पहले उसे गोरखपुर लाने की पूरी कोशिश की। फिर कोई उम्मीद न देख मंगलवार की सुबह उसका हैदराबाद में ही दाह संस्कार कर दिया। गोरखपुर में रह रही मां बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खोराबार थानाक्षेत्र के रामपुरडांड़ी निवासी रामसजन निषाद और उनका 17 वर्षीय बेटा राहुल साहनी कुछ दिन पहले हैदराबाद गए थे। कुछ दिन बाद रामसजन बंगलूरू चले गए वहीं राहुल अपने दोस्त के कमरे में रहकर हैदराबाद में ही मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन
इधर कई दिन से उसकी तबीयत खराब थी। मां सुनीता उसे गोरखपुर लाने के लिए कई बार गुहार लगा चुकी थी। सोमवार को राहुल की मौत के बाद पिता रामसजन ने उसका अंतिम संस्कार हैदराबाद में ही कर दिया।
विज्ञापन