{"_id":"6278ee338a508048bf3ab6e7","slug":"father-gave-a-complaint-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिता ने दी छेड़खानी की तहरीर, बेटी बोली- वो झूठ बोल रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पिता ने दी छेड़खानी की तहरीर, बेटी बोली- वो झूठ बोल रहे हैं
Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
सार
युवती थाने में युवक के साथ जाने के लिए अड़ी थी। वह माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। धमकी दी कि यदि युवक के साथ नहीं भेजा गया तो जहर खां लूंगी। पुलिस ने समझाकर युवती को मां के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार थाने में रविवार को एक अजब ही मामले सामने आया। एक पिता ने बेटी से छेड़खानी की तहरीर दी तो बेटी खुद थाने पहुंच गई। थाने में बेटी ने कहा कि पिता झूठ बोल रहे हैं। जिस युवक पर आरोप है, उससे वह मंदिर में शादी कर चुकी है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, युवती बोली कि उसके पास युवक का दिया मोबाइल फोन है, जिसे लेकर भाई से मारपीट हुई है। पुलिस ने उम्र सत्यापन के बाद युवती को मां को सुपुर्द कर दिया। वहीं, युवक और युवती के भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी नाबालिग है। शनिवार सुबह वह शौच के लिए जा रही थी कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। उलहना देने पर परिवार के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
शिकायत आते ही हरकत में आई पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने में आई। युवती भी थाने पहुंची और इस बात का प्रमाणपत्र भी दी कि वह बालिग है। उसकी उम्र 19 साल है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो युवती ने बताया कि बुढ़िया माता मंदिर में युवक से शादी कर चुकी है।
यह बात घरवाले भी जानते हैं, लेकिन बेवजह आरोप लगा रहे हैं। युवती थाने में युवक के साथ जाने के लिए अड़ी थी। वह माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। धमकी दी कि यदि युवक के साथ नहीं भेजा गया तो जहर खां लूंगी। पुलिस ने समझाकर युवती को मां के साथ भेज दिया। दोनों पक्ष को सोमवार को थाने में बुलाया गया है।