Gorakhpur News: बेटी से छेड़खानी का आरोपी पिता गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराया था केस
पत्नी की तरफ से पति पर अपने ही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर पुलिस हैरान हो गई। तत्काल केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने कहा कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने के आरोपी पिता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गीडा के नौसड़ इलाके की महिला ने पुलिस को बुधवार को दी तहरीर में लिखा है कि वह पति और बच्चों के साथ रहती है। पति शराब का सेवन करता है। आरोप लगाया कि पति अपनी गंदी नीयत नाबालिग बेटी पर रखता है और आए दिन उससे छेड़छाड़ करता रहता है। कई बार बेटी ने विरोध किया तो उसको पीटा भी।
पत्नी की तरफ से पति पर अपने ही नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने पर पुलिस हैरान हो गई। तत्काल केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने कहा कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 फरवरी को चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के 60 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी, पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है। बच्ची की मां का आरोप है कि 25 फरवरी को वह अपने घर पर दो बच्चों को छोड़कर किसी काम से बाहर गई थी। वापस आने पर उनकी चार वर्षीय बच्ची घर पर नहीं थी। खोजते हुए एक झोपड़ी के पास गई तो वहां बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। झोपड़ी के अंदर देखा तो गांव का ही रामाश्रय पासवान बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। मां ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म और धमकी देने के आरोपी को बुधवार को झंगहा पुलिस ने मोतीराम अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 20 फरवरी को युवती ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
महिला से दुष्कर्म व लूट के दो आरोपियों को जेल भेजा
गुलरिहा इलाके में चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट करने के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह 26 फरवरी की रात में घर में सोई थी। आधी रात में चार लोग पहुंचे और उसे भाभी-भाभी कहकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे। वह हड़बड़ाहट में उठी और दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि चारों उसे जबरन उठाकर बगल के खेत में ले गए और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसका मोबाइल फोन व जेवर छीन कर फरार हो गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि दो आरोपियों सुजीत एवं धीरज को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।