{"_id":"6188b7a3ddb2847d8771a500","slug":"father-and-son-were-beaten-up-for-treatment-in-gorakhpur-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए पिता-पुत्र की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप: गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए पिता-पुत्र की पिटाई
Mon, 08 Nov 2021 11:07 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:07 AM IST
सार
आरोप है कि पर्ची बनवाकर लाने के बाद जब डॉक्टर से जल्दी इलाज करने को कहा गया तो वह विवाद करने लगे। इस पर कहासुनी शुरू हुई तो छह जूनियर डॉक्टर उन्हें और बेटे को मारते हुए बाहर लेकर आ गए।
विज्ञापन
गजेंद्र प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार को इलाज कराने आए पिता-पुत्र ने जूनियर डॉक्टरों पर पिटाई का आरोप लगाया है। घटना के बाद पिता-पुत्र बिना इलाज कराए ही लौट गए और जिला अस्पताल में उनका इलाज हो सका।
जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर निवासी गजेंद्र प्रजापति अपने घर के पास साफ-सफाई कर रहे थे। साथ ही में उनका बेटा बेटा दिव्यांश (10) भी वहां पर खड़ा था। सफाई के दौरान बेटे के पैर में सांप ने डस लिया। इस पर आननफानन गजेंद्र बेटे को लेकर मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड नंबर 100 के बाल रोग विभाग में पहुंचे। बाल रोग विभाग के इमरजेंसी में तैनात जूनियर डॉक्टरों ने पर्ची बनवाकर लाने को कहा।
गजेंद्र का आरोप है कि पर्ची बनवाकर लाने के बाद जब डॉक्टर से जल्दी इलाज करने को कहा गया तो वह विवाद करने लगे। इस पर कहासुनी शुरू हुई तो छह जूनियर डॉक्टर उन्हें और बेटे को मारते हुए बाहर लेकर आ गए। पिता-पुत्र ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई। साथ ही मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। लेकिन अब तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। कोई इस तरह की शिकायत लेकर भी नहीं आया है। अगर ऐसा है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।