फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father accused of killing son sent to jail in Gorakhpur

UP News: बेटे की हत्या के आरोपी पिता को जेल भेजा, अन्य की तलाश जारी

Wed, 22 Jun 2022 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jun 2022 09:50 AM IST
सार

भगवानपुर निवासी सोलई रविवार शाम घर के बरामदे में बैठे थे। वे दो पका आम तोड़कर खा रहे थे। आरोप है कि इसके बाद सोलई के पिता मोहित निषाद, भाई सुरेंद्र निषाद पहुंचे और पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे। जिस पर सोलई ने उन्हें मना किया।

विज्ञापन
Father accused of killing son sent to jail in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भगवानपुर गांव के जैनपुर टोले में आम तोड़ने के विवाद में युवक सोलई (29) की पीटकर हत्या करने के आरोपी पिता मोहित को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस सोलई की पत्नी की तहरीर पर पिता और भाई पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज की थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर निवासी सोलई रविवार शाम घर के बरामदे में बैठे थे। वे दो पका आम तोड़कर खा रहे थे। आरोप है कि इसके बाद सोलई के पिता मोहित निषाद, भाई सुरेंद्र निषाद पहुंचे और पेड़ से सारा आम तोड़ने लगे। जिस पर सोलई ने उन्हें मना किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद पिता और भाई ने सोलई की पिटाई कर दी। वह घायल अवस्था में घर पर ही थे। सोमवार की भोर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पिता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांस के डंडे को बरामद कर लिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed