फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   farmers planting trees in field get diagnosis by Forestry Scheme of Agriculture

किसानों को इस योजना के तहत चार सालों तक मिलेगा अनुदान, 'पहले आओ पहले पाओ' का ऐसे उठाएं लाभ

Fri, 04 Dec 2020 10:32 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
farmers planting trees in field get diagnosis by Forestry Scheme of Agriculture
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
किसान अपने खेतों में या मेंड़ों पर पौधे रोपकर वन विभाग से अनुदान भी पा सकते हैं। कृषि वानिकी योजना के तहत उन्हें यह लाभ दिया जाएगा। अबतक 50 किसानों ने 35 हजार पौधों के लिए आवेदन किए हैं। अनुदान के तहत किसानों को चार सालों तक प्रति पौधे के एवज में सात रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

 
योजना की शुरुआत पिछले महीने ही हुई है। केंद्र सरकार की इस योजना में जिले में किसानों से कुल 74 हजार पौधे लगवाने की योजना है। खास बात यह है कि किसी भी वर्ग के किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इसे 'पहले आओ पहले पाओ' की तर्ज पर शुरू की है। इसके तहत किसान जो वन विभाग के पास पहुंचेंगे उन्हें अपने खेत में रोपने के लिए पौधे दिए जाएंगे। साथ ही अनुदान देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वन विभाग की टीम किसानों को पौधों को रोपने के साथ ही इनके रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन करने वाले किसान को पौधरोपण के पहले वर्ष में 14 रुपये अनुदान के रुप में दिया जाएगा। इसमें से सात रुपये प्रति पौधा की दर से कीमत काटकर शेष सात रुपये किसान के खाते में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद तीन साल तक सात रुपये प्रति पौधे की दर से किसानों के खाते में राशि भेजी जाएगी। डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि फिलहाल 35 हजार पौधों के आवेदन आ गए हैं। बाकी पौधों के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। किसान अपने रेंज में जाकर वन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

इन पौधों को रोपा जाएगा

इस योजना के तहत खेत के मेंड़ के साथ ही खेत के बीच में भी पौधे रोपे जा सकते हैं। इनमें सागौन, अर्जुन, अमरूद, कटहल, शीशम, सागौन, आम समेत अन्य पौधे किसान लगा सकेंगे।

डीएफओ कार्यालय में भी कर सकते हैं आवेदन
योजना में जिले के 50 किसानों ने कुल 35 हजार पौधों के लिए आवेदन किया है। बचे हुए पौधों के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। अपने रेंज के वन अधिकारी से संपर्क करें। अगर वहां उन्हें परेशानी होती है तो सीधे डीएफओ कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed