फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer's daughter Ritika becomes an Army officer; posted in Jammu.

Gorakhpur News: किसान की बेटी रितिका बनी सेना में अफसर, जम्मू में मिली पोस्टिंग

Sun, 06 Sep 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 06 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter Ritika becomes an Army officer; posted in Jammu.
गोरखपुर। सहजनवां के गांव तिलौरा की बेटी रितिका दूबे ने मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह अपने रेजिमेंट में इकलौती महिला अधिकारी हैं।
विज्ञापन

रितिका के पिता रामनिवास धर्म दुबे किसान और मां गीता दुबे गृहिणी हैं। रितिका की जम्मू में पोस्टिंग हुई है। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। वह सबसे बड़ी हैं। भाई आर्यन दूबे एमएससी बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई कर रहे हैं जबकि छोटा भाई यश दूबे आठवीं कक्षा में है। रितिका की शुरुआती पढ़ाई आरपीएम एकेडमी में हुई। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया। आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद उनकी अब तक की पढ़ाई मुख्य रूप से छात्रवृत्ति के सहारे हुई। रितिका को शुरू से ही सेना में जाने का सपना था। उन्होंने यूपीएससी सीडीएस परीक्षा पास करने के बाद एसएसबी साक्षात्कार भी पहली कोशिश में सफलतापूर्वक पार किया।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण शुरू किया। कठोर प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व कौशल को और मजबूत किया। पढ़ाई के साथ रितिका खेलों में भी सक्रिय रहीं। उन्होंने क्लस्टर स्तर और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्कूल और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं से जुड़कर भी उन्होंने काम किया। रितिका का कहना है कि सेना की वर्दी उनके लिए सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सम्मान है। वह ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed