फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farenda's tricolor flutters all over the country

Gorakhpur News: पूरे देश में लहराता है फरेंदा का तिरंगा

Tue, 13 Aug 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 13 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farenda's tricolor flutters all over the country
फरेंदा। गांधी आश्रम का बना तिरंगा पूरे देश में लहराता है। यहां के बने झंडे सहित अन्य उत्पादों की मांग भी पूरे देश में रहती है। गर्मी के साथ सर्दी के कपडे़, रोजमर्रा की वस्तुओं का उत्पादन भी यहां होता है। आश्रम से करीब 500 परिवारों का भरण पोषण भी होता है।
विज्ञापन


फरेंदा विकास खंड के मथुरानगर शनिचरी बाजार में करीब दो एकड़ में स्थित गांधी आश्रम बना है। यहां पर सभी उत्पादों का निर्माण होता है। यहां वर्ष 1950 से वस्त्र बनाने का कार्य शुरू हो गया था। उसके बाद 1982 में तत्कालीन मंत्री शिवकुमार पांडेय ने गोदाम का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


फरेंदा में कारखाना शुरू होने से करीब 500 परिवार की रोजी-रोटी चलती है। 500 करीगर सीजनल कार्य करते हैं। 25 कर्मचारी और 20 कारीगर पूरे साल आश्रम में कार्य करते रहते हैं। तिरंगा झंडे का निर्माण होने से लोग इसे सम्मान की नजर से देखते हैं। यहां के बने झंडे की सप्लाई केवल जिले ही नहीं देश भर में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत महोत्सव के दौरान यहां के बने झंडे की मांग असम, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और जम्मू आदि राज्यों में जबरदस्त रही।

पिछले वर्ष अमृत महोत्सव मनाने के कारण 30 लाख रुपये की बिक्री हुई थी। फरेंदा गांधी आश्रम का कारोबार प्रति वर्ष 22 करोड़ से अधिक होता है। कश्मीर से कच्चा माल ऊन के बदले खादी वस्त्रों की सप्लाई की जाती है।


आश्रम में अगरबत्ती, बेसन, चने का सत्तू, सरसो का तेल, धोती, लुंगी, तौलिया, चादर, कंबल, रजाई व गद्दा सहित अनेक प्रकार के वस्त्र तैयार किए जाते हैं, जिसको गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर आदि जिलों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed