फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fare of buses of Kaudiram and PPganj route fixed in Gorakhpur

Gorakhpur: कौड़ीराम और पीपीगंज रूट की बसों का किराया तय, जानिए कितना खर्च करना होगा रुपये

Mon, 29 Aug 2022 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Aug 2022 10:40 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि नौसड़ से कौड़ीराम और पीपीगंज से महुआतर रूट पर संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बस का किराया और स्टॉपेज सर्वे के बाद तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
fare of buses of Kaudiram and PPganj route fixed in Gorakhpur
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कौड़ीराम और पीपीगंज रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने के बाद किराया और स्टॉपेज तय कर दिए गए हैं। इसमें नौसड़ से कौड़ीराम के लिए यात्रियों को 37 रुपये और पीपीगंज से महुआतर के लिए 21 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन


महानगर में संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बसों दायरा ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ गया है। सहजनवां और गीडा के बाद पिछले सप्ताह सोमवार को पिपराइच से काली मंदिर व पीपीगंज से महुआतर और मंगलवार को नौसड़ से कौड़ीराम तक इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत हुई थी। पिपराइच से काली मंदिर को छोड़कर बाकी दोनों रूटों पर बस का किराया और स्टॉपेज तय नहीं किए गए थे।
विज्ञापन


अब जिम्मेदारों ने इन रूटों पर सर्वे के बाद किराया और स्टॉपेज तय कर दिए हैं। नौसड़ से कौड़ीराम के 26 किमी के रूट में 11 स्टॉपेज बनाए गए हैं। इस रूट पर अधिकतम किराया 37 रुपये है। वहीं पीपीगंज के महुआतर के 15 किमी के रूट पर सात स्टॉपेज बनाए गए हैं। इस रूट पर अधिकतम किराया 21 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर केके मिश्रा ने कहा कि नौसड़ से कौड़ीराम और पीपीगंज से महुआतर रूट पर संचालित हो रही इलेक्ट्रिक बस का किराया और स्टॉपेज सर्वे के बाद तय कर दिए गए हैं।

नौसड़-कौड़ीराम रूट

एकला- 5 रुपये
बाघागाड़ा 5 रुपये
चनउ-11 रुपये
माहोब- 11 रुपये
उंचगांव-16
सेंवई बाजार-16
महावीर छपरा-16 रुपये
मेहरौली-21 रुपये
दनवापार-21
बेलीपार-26
करिहार-26
कौड़ीराम-37

महुआतर-पीपीगंज रूट पर स्टॉपेज व किराया

मानीराम- 5 रुपये
चिउटहां- 11 रुपये
जंगल कौड़िया- 16
चकिया चौराहा- 16
पैसेफिक हॉस्पिटल 16
गोलीगंज-21
पीपीगंज-21

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed