फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family uproar over death of girl child In BRD Gorakhpur

गोरखपुर: बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 10 Apr 2021 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 09:09 PM IST
सार

  • प्रशासन की टीम ने किसी तरह परिजनों को मनाया
  • आश्वासन के बाद माने परिजन, लेकर शव महराजगंज गए

विज्ञापन
Family uproar over death of girl child In BRD Gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चिउरहा निवासी दिनेश शर्मा की 18 माह की बेटी परी की मौत से नाराज परिजनों ने शनिवार की सुबह हंगामा कर दिया। शव को स्ट्रेचर पर रखकर परिजन जांच की मांग पर अड़ गए। इससे प्रशासन सकते में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन ने जांच का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजन माने और शव लेकर गए।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक परी तीन अप्रैल को बेहोश हो गई थी। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल महराजगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने टाइप-1 डायबिटीज बताते हुए इलाज शुरू किया।
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर 100 नंबर वार्ड के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। मंगलवार की रात फिर अचानक तबीयत खराब होने पर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 10 बजे मौत ही गई। परिजन वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर शव रखकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव मिली तो मौके पर पहुंचकर जांच करवाने का आश्वासन देकर परिजनों को शव देकर घर भेज दिया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। इलाज में लापरवाही की बात पूरी तरह से निराधार है।

 

बीआरडी कैंपस में लगी आग

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कैंपस के न्यू पीजी हॉस्टिल के सामने झाड़ी में शनिवार की दोपहर में दो बजे आग लनग गई। इसकी सूचना जैसे ही कर्मचारियों को हुई। वैसे ही कर्मचारियों ने 101 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मियों ने आग बुझाई।

हालांकि कोई भी कैंपस में नुकसान नहीं हुआ है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि झाड़ी में आग लगी थी। कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने समय से आग को बुझा दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed