{"_id":"5ea701758ebc3e90224c0a5f","slug":"family-of-a-big-businessman-of-gorakhpur-is-now-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित बीमार सास को देखकर घर लौटा व्यापारी, 10 दिन बाद पता चला वो कोरोना पॉजिटिव है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सहित बीमार सास को देखकर घर लौटा व्यापारी, 10 दिन बाद पता चला वो कोरोना पॉजिटिव है
Mon, 27 Apr 2020 09:29 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के साकेतनगर के रहने वाले एक बड़े व्यापारी का पूरा परिवार होम क्वारंटीन हो गया है। व्यापारी करीब 10 दिन पूर्व पूरे परिवार सहित कानपुर से अपनी सास को देखकर लौटा था। इस बीच जानकारी मिली कि उनकी सास सहित परिवार के तीन अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, तो परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद डर के कारण इसकी सूचना व्यापारी ने स्वास्थ्य विभाग को दी है। टीम ने एहतियात बरतते हुए जांच की है, तो कोरोना के लक्षण नहीं मिले है। लेकिन इसके बाद भी 14 दिनों तक होम क्वारंटीन की सलाह दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार व्यापारी अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ अपनी सास को कानपुर के किदवई नगर में देखने गए थे। वहां पर व्यापारी का पूरा परिवार करीब एक सप्ताह तक था। इसके बाद वह करीब 10 दिन पूर्व गोरखपुर लौटे। लौटने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन मामला बड़े व्यापारी होने की वजह से इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच सूचना मिली की उनकी सास कोरोना पॉजिटिव मिली है, तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। बताया जा रहा है कि परिवार आने के बाद मोहल्ले में इवनिंग वॉक पर भी घूम रहा था। इसकी वजह से अब लोग और डरे हुए हैं।
विज्ञापन
वह काफी दिन पहले ही आ गए थे। उनका क्वारंटीन पूरा हो चुका है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें 14 दिन तक होम क्वारंटीन किया गया है। परिवार के किसी भी सदस्या में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले है। फिर भी टीम पूरी नजर रखे हुए है। -डॉ श्रीकांत तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन