{"_id":"638cf53e533a7f525e633001","slug":"family-members-went-to-hospital-trespass-in-house-gorakhpur-news-gkp4597488100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इलाज कराने गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इलाज कराने गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान
Mon, 05 Dec 2022 01:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 01:16 PM IST
सार
शहर से सटे जगदीशपुर खुर्द निवासी सौरभ श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। उनके परिवार के एक सदस्य के बीमार होने से घर व गेट में ताला लगाकर परिवार के साथ लखनऊ चले गए थे। दो दिन बाद रविवार की शाम छह बजे लौटे तो गेट का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित लाखों का सामान उठा ले गए। परिवार के लोग लखनऊ इलाज कराने गए थे। रविवार की शाम घर लौटे तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
शहर से सटे जगदीशपुर खुर्द निवासी सौरभ श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। उनके परिवार के एक सदस्य के बीमार होने से घर व गेट में ताला लगाकर परिवार के साथ लखनऊ चले गए थे। दो दिन बाद रविवार की शाम छह बजे लौटे तो गेट का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन
अंदर गए तो कमरे में सामान बिखरा था। पीड़ित ने बताया कि चोर आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान उठा ले गए हैं। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन