फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   family Blocked roads after girl dead in maharajganj

यूपी: मारपीट में घायल युवती की मौत, नाराज परिजनों ने छह घंटे तक जाम किया सड़क

Wed, 23 Sep 2020 03:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
family Blocked roads after girl dead in maharajganj
नाराज परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी के महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कुआंचाप गांव में बीते 7 सितंबर को मारपीट के दौरान घायल किशोरी की मंगलवार रात मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार को सुबह 7 बजे पनियरा-मुजुरी मुख्य मार्ग को जाम कर गुस्से का इजहार किया।

विज्ञापन


सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। मामले की जानकारी होने पर मौके पर एएसपी, एसडीएम, सीओ पहुंचकर जाम समाप्त करवाया। करीब 1 बजे जाम समाप्त हुआ। एएसपी निवेश कटियार ने कारगार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते 7 सितंबर को कुआंचाप निवासी दीपक 21, उनकी बहन आराधना 14, अंजू 18, पिता रमाशंकर 60 व माता नंदनी देवी 55 मारपीट की घटना में घायल हो गए थे। पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार से मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नाराज हुए परिजन

सभी घायलों का इलाज पीएचसी पनियरा में हो रहा था। 22 सिंतबर की रात में आराधना 14 की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। वहां ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे नाराज होकर परिजन गुस्से में आ गए।

मारपीट की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर एएसपी निवेश कटियार, सीओ सदर राजू कुमार साव, एसडीएम साई तेजा शीलम, एसओ फरेंदा मनीष कुमार सिंह, एसओ श्यामदेउवां विजय राज सिंह, चौकी इंचार्ज मुजुरी विजय शंकर यादव आदि पहुंचे।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मौके पर पुलिस टीम के साथ अधिकारियों को भेजा गया। समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। इस मामले में पहले ही चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रीम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed