{"_id":"60dec2598ebc3eba6f622328","slug":"families-of-who-died-of-corona-infection-get-job-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: कोरोना से मौत के बाद आश्रितों को मिली नौकरी, लोगों ने कहा- धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कोरोना से मौत के बाद आश्रितों को मिली नौकरी, लोगों ने कहा- धन्यवाद
Fri, 02 Jul 2021 01:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:08 PM IST
सार
खाद्य एवं रसद विभाग के विपणन निरीक्षक और गोदाम चौकीदार की कोरोना संक्रमण से हुई थी मौत।
विज्ञापन
जयाकांत और शमशेर अंसारी को पवन अग्रवाल ने गुरुवार को नियुक्तिपत्र सौंपे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोरोना काल में कोविड संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले विपणन निरीक्षक और गोदाम चौकीदार के आश्रित परिवार के सदस्यों को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। संभागीय खाद्य नियंत्रक पवन अग्रवाल ने उन्हें नियुक्तिपत्र सौंपे। इस दौरान आश्रित परिवार के सदस्यों ने विभाग को धन्यवाद किया है।
जानकारी के अनुसार विपणन निरीक्षक सुनील कुमार कार्यालय जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवरिया के अधीन रुद्रपुर में तैनात थे। कोविड संक्रमण के कारण छह मई 2021 को उनका निधन हो गया था। देवरिया कार्यालय के अनवर अंसारी गोदाम चौकीदार के रूप में तैनात थे। कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मृत्यु एक मई 2021 को हुई थी।
क्षेत्रीय खाद्य निगम के डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली के तहत इन दोनों के परिजनों को नौकरी दी गई है। सुनील कुमार की पत्नी जयाकांत ने मृतक आश्रित की जगह नौकरी दिए जाने का आवेदन किया था। चयन समिति ने शैक्षिक योग्यता के आधार पर जयाकांत को कनिष्ठ सहायक पर भर्ती किए जाने की संस्तुति की।
विज्ञापन
इसी तरह अनवर अंसारी की पत्नी आबिदा खातून ने बेटे शमशेर अंसारी को मृतक आश्रित में नौकरी देने का आवेदन किया था। चयन समिति ने शैक्षिक योग्यता और समूह घ नियमावली के आधार पर शमशेर अंसारी को गोदाम चौकीदार पद पर तैनाती की संस्तुति की थी। बृहस्पतिवार को दोनों लाभार्थियों को नियुक्तिपत्र देने के साथ ही अनुकंपा राशि तथा अन्य देयक भी प्रदान किए गए।