फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Families of who died in Uttarakhand accident will get three lakh more

राहत की खबर: उत्तराखंड हादसे में मरे लोगों के परिजनों को तीन लाख और मिलेंगे

Wed, 07 Jul 2021 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 08:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री रिलीफ फंड एवं उत्तराखंड मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से दी जाएगी यह आर्थिक मदद।

विज्ञापन
Families of who died in Uttarakhand accident will get three lakh more
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड हादसे में मरे लोगों के परिजनों को और तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह मदद प्रधानमंत्री रिलीफ फंड एवं उत्तराखंड मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से दी जाएगी। इसी महीने धनराशि, मृतक आश्रितों के खाते में पहुंच जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बता दें कि सात फरवरी 2021 को उत्तराखंड में आई आपदा में कई लोगों की जान चली गई थी। इनमें गोरखपुर के भी चार लोग शामिल थे। जगतबेला क्षेत्र के धनुषधारी सिंह एवं वेद प्रकाश सिंह तथा सहजनवां क्षेत्र के शेषनाथ उपाध्याय का शव मिल गया था।
विज्ञापन


उनके आश्रितों को मार्च महीने में ही चार-चार लाख रुपये दिए जा चुके हैं। यह मुआवजा उत्तराखंड सरकार की ओर से दिया गया था। इससे पहले भी दो-दो लाख रुपया उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि अब प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से दो-दो लाख रुपये एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रिलीफ फंड से एक-एक लाख रुपये और दिए जाएंगे।


नागेंद्र सिंह के परिजनों को भी जल्द मिलेगा मुआवजा
जिले के डोहरिया क्षेत्र के बुढ़ियाबारी निवासी नागेंद्र सिंह का शव नहीं मिला था। जिला प्रशासन ने नागेंद्र का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखा था। जिला प्रशासन का कहना है कि नागेंद्र के आश्रित को भी जल्द ही पूरा मुआवजा मिल जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed