{"_id":"6094cfcd8416c0684b1f797c","slug":"false-audio-of-ssp-made-viral-on-social-media-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना कर्फ्यू: सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया एसएसपी का झूठा ऑडियो, दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना कर्फ्यू: सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया एसएसपी का झूठा ऑडियो, दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश
Fri, 07 May 2021 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 May 2021 10:59 AM IST
सार
एसएसपी ने किया खंडन, दिए कानूनी कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू का बेहद सख्ती से पालन कराने का एक फर्जी ऑडियो, एसएसपी का बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने इसका खंडन करते हुए, फर्जी आडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इसे गैर जिम्मेदारों ने इतने ग्रुप में वायरल किया कि हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे से कल से होने वाली कथित पुलिस की सख्ती पर फोन से चर्चा करने लगे।
विज्ञापन
ऑडियो में यह बताया गया कि गोरखपुर के एसएसपी ने मातहतों को वायरलेस सेट पर कल से बहुत सख्ती करने का निर्देश दिया है। एसएसपी ने इस तरह का कोई भी निर्देश जारी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि आमजन कोरोना कर्फ्यू के प्रावधानों का पालन करें। मास्क लगाएं, दो गज दूरी का पालन करें और बिना मतलब घर से न निकलें।
विज्ञापन