{"_id":"5f09d4688ebc3e638a7f3cbe","slug":"fake-vacancy-26-posts-for-job-in-aiims-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: एम्स में नौकरी के लिए जालसाजों ने निकाले 26 पद, बेरोजगार हो सकते हैं इसका शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: एम्स में नौकरी के लिए जालसाजों ने निकाले 26 पद, बेरोजगार हो सकते हैं इसका शिकार
Sat, 11 Jul 2020 08:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:32 PM IST
सार
- डीएम व एसएसपी को एम्स प्रशासन ने दी फजीवाड़े की जानकारी
- बेरोजगारों को ठगने के लिए निकाला स्टोर कीपर का पद
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल में एम्स के नाम पर बेरोजगारों को ठगने के लिए जालसाज सक्रिय हो गए हैं। एम्स के नाम पर फर्जी विज्ञापन निकाले गए हैं जिसमें स्टोर कीपर और सीनियर स्टोर कीपर के 26 पद फर्जी वेबसाइट पर डाले गए हैं। इसका खंडन एम्स ने करते हुए इसकी जानकारी डीएम और एसएसपी को दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एम्स गोरखपुर में स्टोर कीपर और सीनियर स्टोर कीपर के 26 पदों के लिए जालसाजों ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। महज 10 दिन पहले इसे गवर्नमेंट जॉब्स नाम की एक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसमें स्टोर कीपर के 20 पद और सीनियर स्टोर कीपर के 6 पद पर आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि तीन फरवरी जारी की गई थी, जो की अब खत्म हो चुकी है। आवेदन करने का लिंक एम्स पटना दिया गया है। चयन साक्षात्कार के माध्यम से होना बताया गया है। जबकि अब तक एम्स प्रशासन की ओर से इस तरह के कोई आवेदन निकाले ही नहीं गए हैं।
एम्स प्रशासन ने किया खंडन
एम्स प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन का पूरी तरह खंडन किया है। एम्स के मीडिया कोआर्डिनेशन टीम के प्रभारी प्रो. हरीशंकर जोशी ने बताया कि यह आवेदन पूरी तरफ से फर्जी है और भ्रामक है। इसका एम्स से कोई संबंध नहीं है।
बेरोजगार इसके झांसे में न आएं। एम्स कभी भी इस प्रकार से आवेदन जारी नहीं करता। एम्स प्रशासन अगर आवेदन जारी करता है तो उसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी करता है। यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है।
बेरोजगार इसके झांसे में न आएं। एम्स कभी भी इस प्रकार से आवेदन जारी नहीं करता। एम्स प्रशासन अगर आवेदन जारी करता है तो उसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी करता है। यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा है।