{"_id":"6179385e6331b0090b17f720","slug":"fake-police-arrested-car-recovered-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: फर्जी दरोगा बनकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, लाल-नीली बत्ती लगी कार बरामद
Wed, 27 Oct 2021 05:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 05:00 PM IST
सार
पुलिस टीम पर कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप, एसओजी की मदद से हर्रैया पुलिस ने की गिरफ्तारी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना हर्रैया पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में फर्जी दरोगा बनकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लाल-नीली बत्ती लगी कार भी बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि रोकने पर आरोपियों ने पुलिस बल पर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने थाने में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक हर्रैया मय पुलिस बल व एसओजी के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शातिर किस्म का ठग व चोर है। जो पुलिस की वर्दी पहन कर अपनी कार पर लाल-नीली बत्ती लगा कर चलता है।
विज्ञापन
मंगलवार रात मुखबिर को साथ लेकर बड़हर कला के पास पुलिस टीम ने गाढ़ा-बंदी किया। कुछ समय उपरांत एक लाल-नीली बत्ती लगी, कार तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस बल ने रोकने की कोशिश किया तो अभियुक्त ने पुलिस बल को पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस बल ने अपने आप को बचाते हुए गाड़ी को घेर कर रोक लिया गया।
विज्ञापन
कार में सवार सत्यम तिवारी निवासी खैरुद्दीन थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। कार में पुलिस की वर्दी, बैग व अन्य सामग्री के अलावा एक वायरलेस सेट मोटरोला, एक वायलेस सेट आईकॉम मय चार्जर और एक बीएसएफ का परिचय-पत्र कवर व फर्जी कागज़ात बरामद किया गया।
टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बिंदेश्वरीमणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक एसओजी मृत्युंजय पाठक एसएसआई कन्हैया पांडेय, एसआई सुनील कुमार गौड़ थाना हर्रैया, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, आरक्षी अजय कुमार यादव, आरक्षी विजय यादव, अभिषेक तिवारी, विरेंद्र कुमार, आरक्षी विश्वजीत विश्वकर्मा शामिल रहे।