{"_id":"634525c75bd708697b4d9769","slug":"fake-notes-sent-to-forensic-lab-for-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए नकली नोट, सरगना की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए नकली नोट, सरगना की तलाश में पुलिस
Tue, 11 Oct 2022 01:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:43 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले में गहराई से जांच कर रही है। सरगना का नाम भी सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। नोटों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी, जो लोग भी इसमें शामिल हैं, सब पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाने में नकली नोटों के साथ पकड़े गए युवकों की जांच अब देवरिया तक पहुंच गई है। पुलिस ने नकली नोटों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। उधर, देवरिया निवासी सरगना की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
खबर है कि आईबी और एटीएस की टीम ने भी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की थी। पुलिस को भी पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले में नकली नोटों के साथ पकड़े तो पहले भी कई लोग गए हैं, लेकिन गुर्गों को पकड़ने के बाद पुलिस सरगना तक पहुंच नहीं पाती है। इस बार एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इसे गंभीरता से लेकर गहराई से जांच का आदेश जारी किया तो पुलिस के हाथ सुराग भी लग गए हैं।
विज्ञापन
पता चला है कि देवरिया का एक युवक ही नोटों को लाकर खपाता था। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसे नोट कहां से मिलते थे। इसके बाद ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक के पास चढ़ा बाढ़ का पानी, तीन ट्रेनें निरस्त
यह हुआ था
आठ अक्तूबर को गगहा पुलिस ने देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया सुदामा चौक निवासी जग्गा उर्फ जगरनाथ और गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गडही निवासी विक्रम जायसवाल को गिरफ्तार कर 1450 रुपये नकली नोट बरामद किए थे। इनमें 50, 100 और 200 रुपये के नोट शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि एक आरोपी को दस हजार रुपये नकली नोट खपाने के एवज में 30 हजार रुपये देने का भरोसा मिला था। दूसरे आरोपी को 500 रुपये खपाने और इसके एवज में दो हजार रुपये मिलने थे।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं नकली नोट
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले में गहराई से जांच कर रही है। सरगना का नाम भी सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। नोटों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी, जो लोग भी इसमें शामिल हैं, सब पर कानूनी कार्रवाई होगी।
पहले भी पकड़े जा चुके हैं नकली नोट
- 3 जुलाई 2022: कैंट पुलिस ने बांसगांव के फफरुद्दीन और बिहार के राजन तिवारी को नकली नोटों के साथ पकड़ा।
- एक दिसंबर 2020: बांसगांव पुलिस ने बेलघाट के बारपार निवासी धर्मपाल को एक लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा।
- एक दिसंबर 2020: सिकरीगंज एरिया में नकली नोट संग सब्जी कारेाबारी अरेस्ट, दो सौ 33 नोट बरामद हुए।
- 30 अगस्त 2019: नकली नोटों के साथ बांसगांव एरिया में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक महिला भी पकड़ी गई।
- 27 मई 2018: झंगहा एरिया में सौ- सौ रुपये के चार नोट संग देवरिया, पोखरा निवासी पप्पू निषाद को पुलिस ने पकड़ा। वह कई दिनों से रुपये मार्केट में चला रहा था।
- 7 मार्च 2018: राजघाट एरिया में शातिर त्रिभुवन सिंह और उसके साथी यूूनुस को अरेस्ट करके पुलिस ने नकली नोट सहित अन्य सामान बरामद किया।
- 04 दिसंबर 2019: देवरिया, रामपुर कारखाना एरिया में नकली नोट संग तीन लोग पकड़े गए। सौ- सौ रुपये के 49,990 रुपये बरामद हुए।
- 12 अप्रैल 2016: गोरखनाथ एरिया के हुमायूंपुर मोहल्ले में पुलिस ने अक्षय यादव को अरेस्ट किया। स्कैनर और प्रिंटर के जरिये वह नकली नोट छापकर मार्केट में चलाता था।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले में गहराई से जांच कर रही है। सरगना का नाम भी सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। नोटों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी, जो लोग भी इसमें शामिल हैं, सब पर कानूनी कार्रवाई होगी।