फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake cops who cheated in name of checking became challenge to real police for long time in gorakhpur

गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: जब चाहा वारदात की, देखती रही पुलिस

Thu, 09 Dec 2021 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

शहर के कई इलाकों में असली पुलिस वालों के लिए नकली पुलिस वाले मुसीबत बने हैं। जिले में दो महीने में छह घटनाएं सामने आईं। इन सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है , लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Fake cops who cheated in name of checking became challenge to real police for long time in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में बाहर से आने वाले छोटे व्यापारी हों या फिर आम लोगों को चेकिंग के नाम पर ठगने वाले नकली पुलिस वाले असली पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने हुए हैं। वे जब चाहते हैं वारदात कर फरार हो जाते हैं और पुलिस जांच के नाम पर ताकती रह जाती है। यह हाल तब है जब डीआईजी तक के आदेश पर इस गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष टीम भी गठित की जा चुकी है। कुछ जालसाजों की फोटो भी पुलिस के हाथ लग चुकी है बावजूद इसके सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिर्फ तीन-चार महीने की बात करें तो छह घटनाएं सामने आ चुकी है। मगर एक का भी पर्दाफाश नहीं हो सका। एक के बाद एक वारदात सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर एक बार फिर एडीजी अखिल कुमार ने पुलिस वालों को चेताया है और जल्द से जल्द घटनाओं के पर्दाफाश का निर्देश दिया ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं। कुछ सुराग भी हाथ लगे, घटनाओं का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

पुलिस लाउडस्पीकर से कर रही जागरूक  

प्रमुख बाजारों में लाउडस्पीकर की मदद से पुलिस लोगों को जागरूक कर संदेश दे रही है कि बिना वर्दी वाले रोकें तो चेकिंग के नाम पर झांसे में ना आएं। संदेह होने पर तत्काल 112 या 100 पर पुलिस को सूचना दें। यह संदेश उन बाजारों और रास्तों में दिया जा रहा है जहां पर अक्सर घटनाएं होती हैं और बाहर से व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाल में हुईं घटनाएं

एक नवंबर : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी के पास लखनऊ के व्यापारी से चेकिंग के नाम पर धौंस देकर 80 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए।
14 नवंबर : शाहपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर युवक से जालसाजी।
23 अक्तूबर : कोतवाली के काली मंदिर के पास महराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख लेकर बदमाश फरार हो गए।
16 अक्तूबर: कोतवाली इलाके में ही सिद्धार्थनगर के व्यापारी को झांसा देकर बदमाश 80 हजार लेकर भागे।
5 अगस्त : कैंट के सिंघड़िया के पास से कारोबारी के मुनीम से 18 हजार की जालसाजी।
10 सितंबर : कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास बदमाश चेकिंग के नाम पर झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए।
9 सिंतबर : कैंट क्षेत्र में रेलवे स्टेशर पर एक युवक से बदमाश 17 हजार लेकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed