{"_id":"65a0e982e25f28d55d0cbac6","slug":"factories-of-red-tape-berger-paints-bikaner-namkeen-can-also-be-set-up-in-gida-2024-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: गीडा में रेड टेप, बर्जर पेंट्स, बीकानेर नमकीन की भी लग सकती है फैक्टरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: गीडा में रेड टेप, बर्जर पेंट्स, बीकानेर नमकीन की भी लग सकती है फैक्टरियां
Fri, 12 Jan 2024 12:55 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:55 PM IST
सार
नई कंपनियों के साथ एग्रीमेंट, जमीन दिखाने व अन्य कार्यों में इधर कुछ सुस्ती आ गई है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि प्रशासनिक अफसर भी गोरखपुर महोत्सव, खिचड़ी मेला और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के चलते व्यस्त हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह से फैक्टरी लगाने की सहमति मिलने से उत्साहित गीडा प्रशासन अब अन्य उद्यमियों को भी मनाने में जुटा है। 30 नवंबर को गीडा के स्थापना दिवस में पहुंचे किर्लोस्कर, रेड टेप, बर्जर पेंट्स, बीकानेर नमकीन और आरएसपीएल ग्रुप के साथ वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में दो तीन और कंपनियों से निवेश प्रस्ताव मिल जाएगा।
विज्ञापन
गीडा प्रशासन ने बीते 30 नवंबर को अपने स्थापना दिवस पर 100 बड़े उद्यमियों को आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गीडा स्थापना दिवस ही इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर औद्योगिक निवेश की पृष्ठभूमि को और मजबूती थी। इसके बाद से गीडा के निवेश मित्रों ने इन उद्यमियों से वार्ता की थी।
विज्ञापन
इसके बाद गोरखपुर में निवेश के इच्छुक 20 उद्यमियों से कमिश्नर, गीडा सीईओ और ओएसडी ने ऑनलाइन वार्ता की। इन उद्यमियों को जमीन के लोकेशन बताए गए। इनमें से अदाणी समूह के प्रतिनिधियों ने आकर जमीन देख ली और उनके प्रोजेक्ट पर करीब-करीब सहमति भी बन गई है। इसके अलावा लुलु मॉल और दीप एसोसिएटस की तरफ से भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: लंदन आई की तर्ज पर रामगढ़ताल के किनारे बनेगा गोरखपुर आई, मांगा गया प्रस्ताव
हालांकि, दोनों कंपनियों के प्रतिनिधि 15 जनवरी के बाद जमीन देखने आएंगे। इसके बाद अब रेड टेप, बर्जर पेंट्स, बीकानेर नमकीन और आरएसपीएल ग्रुप के साथ वार्ता चल रही है। आरएसपीएल ग्रुप यहां कंप्रेस्ड बायो नेचुरल गैस (सीवीजी) का प्लांट लगाना चाहता है। इसके लिए भीटी रावत के पास 20 एकड़ जमीन दिखाने की तैयारी है।
इसे भी पढ़ें: अब लगाए 80 लेखपाल, एक दिन में बने पांच हजार आय-निवास प्रमाणपत्र
22 जनवरी के बाद आएगी तेजी
नई कंपनियों के साथ एग्रीमेंट, जमीन दिखाने व अन्य कार्यों में इधर कुछ सुस्ती आ गई है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि प्रशासनिक अफसर भी गोरखपुर महोत्सव, खिचड़ी मेला और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के चलते व्यस्त हैं। अयोध्या में भीड़ के चलते सड़क यातायात भी प्रभावित है। ऐसे में उम्मीद है कि 22 तारीख के बाद इन कार्यों में तेजी आएगी।
गीडा एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि कई कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। इस महीने के अंत तक कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों के आने की संभावना है।