फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facilities will be available sitting at home on Seva Mitra portal and on call.

Gorakhpur News: सेवा मित्र पोर्टल व कॉल पर घर बैठे मिलेंगी सुविधाएं

Sun, 08 Oct 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be available sitting at home on Seva Mitra portal and on call.
- डॉक्टर, इलेक्ट्रीशियन, पलंबर की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

- सेवा योजन विभाग ने शुरू की है यह व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अब लोगों को सेवा योजन विभाग के सेवामित्र पोर्टल, मोबाइल एप और कॉल पर घर बैठे इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, कारपेंटर, सहित कई तरह की सुविधाएं आसानी से मिल जाएगी।
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के सहायक निदेशक रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि सेवा योजन विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रीशियन, पलंबर, कारपेंटर, डाॅक्टर ऑनकाल, कैटरीन, पैथोलॉजी, एसी रिपेयर, टीवी मैकेनिक, टैक्सी सेवा व अप्लायंस रिपेयर आदि प्रमाणित सेवाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए सेवामित्र पोर्टल, sewamitra.up.gov.in, मोबाइल एप व काल सेंटर विकसित किया गया है।
विज्ञापन

सेवामित्र प्लेटफार्म से यह सेवाएं प्राप्त करने से जहां एक ओर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा, वहीं सरकारी संस्थाओं व विभागों को भी एक ही पोर्टल से सभी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। अन्होंने बताया कि सेवामित्र पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 155330 और एप पर ये सुविधाएं सोमवार से शनिवार सुबह 9ः30 से शाम 6ः30 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed