फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facials and bleach are spoiling the complexion of girls

Gorakhpur News: युवतियों के चेहरे की रंगत बिगाड़ रहे फेशियल और ब्लीच

Sun, 14 May 2023 07:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Facials and bleach are spoiling the complexion of girls
किसी के चेहरे पर निकल रहा दाना, तो किसी को लाल धब्बे की शिकायत
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे हैं ऐसे मामले
-----------
केस- एक
कृष्णानगर कॉलोनी की रहने वाली रीता मिश्रा को शादी समारोह में जाना था। उन्होंने शहर के एक ब्यूटी पॉर्लर में फेशियल कराया। अगले दिन उनके चेहरे पर दाने निकलने के साथ जलन होने लगी। इलाज के लिए जिला अस्पताल में चर्म रोग विभाग गईं तो पता चला कि एलर्जी हो गई है। डॉक्टर ने उन्हें दवा दी।
---------
केस-दो
राप्ती नगर की रहने वाली अनुराधा सिंह भाई की शादी में जाने के लिए मेडिकल रोड स्थित एक नामी ब्यूटी पॉर्लर में गई थीं। ब्लीच सहित कलरिंग, मैनीक्योर और पेडीक्योर कराईं। चार से पांच घंटे बाद चेहरे पर लाल चकत्ते हो गए। मजबूरी में शहर के चर्म रोग विशेषज्ञ के पास जाना पड़ा। डॉक्टर ने दवा देते हुए कोई भी प्रोडेक्ट अभी चेहरे पर न लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शादी का सीजन शुरू हो गया है। युवतियां और महिलाएं शादी में सजने-संवरने में दिलचस्पी भी दिखा रही हैं। इसके लिए वह ब्यूटी पॉर्लर से लेकर घर में ही ब्यूटी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं। यही ब्यूटी प्रोडेक्ट उनके चेहरे की रंगत को बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेशियल और ब्लीच के प्रयोग में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर प्रोडेक्ट से उनके चेहरे पर जलन, खुजली, चकत्ते, लाल रंग के धब्बे सहित अन्य तरह की परेशानियां हो रही हैं। इलाज के लिए वह चर्म रोग विशेषज्ञों के पास पहुंच रही हैं।
जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि शादियों के इस मौसम में युवतियां और महिलाएं ब्यूटी पॉर्लर जा रही है। वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल कर रही है, जो उनके चेहरे के लिए मुसीबत बन जा रहे हैं। चेहरे पर जलन, दाने, चकत्ते की शिकायत लेकर हर दिन पांच से सात महिलाएं और युवतियां आ रही हैं।
ऐसे मरीजों को एंटी एलर्जी की वजह से दिक्कतें ज्यादा है। इन्हें समझाया जा रहा है कि ऐसे ब्यूटी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल न करें, जो उनके चेहरे के लिए अनुकूल न हो। इसके लिए उन्हें अपने चेहरे के बारे में एक्सपर्ट को बताना होगा।
अगर चेहरा सूखा है तो उसी अनुसार ब्यूटी प्रोडेक्ट के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है। बताया कि जिन लोगों की त्वचा ज्यादा सेंसटिव हैं, उन्हें समस्या ज्यादा है। इसलिए वह ज्यादा सतर्क रहें।
बताया कि ब्यूटी पॉर्लर में लोग किसी भी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं, जो ज्यादा खतरनाक है। सलाह दी जा रही है कि अच्छे कंपनी या फिर आयुर्वेद के प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करें।

--------------
अच्छे प्रोडेक्ट का ही करें इस्तेमाल : डॉ. संतोष
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अलग-अलग क्रीम में अलग-अलग रसायन होते हैं। यह रसायन शरीर के अन्य अंगों पर उतना दुष्प्रभाव नहीं डालते, जितना चेहरे पर। क्योंकि, शरीर में चेहरा सबसे अधिक सेंसटिव होता है। यही वजह है कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि अच्छे प्रोडेक्ट का ही इस्तेमाल करें। इससे खतरा 95 फीसदी कम है। इसके अलावा अगर ब्लीच करा रही हैं तो तत्काल धूप में न निकलें। सुबह और शाम के वक्त ही फेशियल और ब्लीच कराएं। दोपहर में ब्लीच कराने से बचें। अगर किसी तरह की कोई भी दिक्कत फेशियल और ब्लीच से हो रही है तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed