फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facebook director mother jewelry stolen from Gorakhpur airport

Gorakhpur News: फेसबुक के डायरेक्टर की मां का गोरखपुर एयरपोर्ट से गहने चोरी, केस दर्ज

Wed, 08 Feb 2023 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Feb 2023 10:07 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि बैग स्कैन में एक चेन दिखाई दे रहा था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। तारीख में बताया गया है कि पुष्कर त्रिपाठी फेसबुक के डायरेक्टर हैं। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Facebook director mother jewelry stolen from Gorakhpur airport
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट से फेसबुक के डायरेक्टर उसका त्रिपाठी की मां के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। नवंबर 2022 में हुई घटना में कैंट पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है। तीन माह से विमानन कंपनी एयरपोर्ट अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, अब अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज केस के मुताबिक, मूल रूप से देवरिया जिले के बरहज निवासी पुष्कर त्रिपाठी वर्तमान में अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं और फेसबुक के डायरेक्टर है। उनका गोरखपुर शहर के सिविल लाइन में मकान है। दो दिन पहले गोरखपुर पुलिस को ई-मेल भेज उन्होंने बताया कि नौ नवंबर 2022 को उनकी मां दुर्गा त्रिपाठी गोरखपुर से स्पाइस जेट की फ्लाइट में बैठकर दिल्ली गई थीं।
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर बैग का लाक टूटा मिला। चेक करने पर पता चला कि बैग में रखी सोने की बाली व चेन गायब है। इसकी शिकायत उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों से की। छानबीन करने पर पता चला कि गोरखपुर एयरपोर्ट में प्रवेश करते समय बैग में गहने थे, जो बैग स्कैनर के एक्सरे में दिख रहे हैं। रास्ते में किसी ने बैग का लाक तोड़कर गहने चुराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि बैग स्कैन में एक चेन दिखाई दे रहा था। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। तारीख में बताया गया है कि पुष्कर त्रिपाठी फेसबुक के डायरेक्टर हैं। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed