{"_id":"62396a28b96e591d9937b891","slug":"extortion-from-property-dealer-sought-in-name-of-infamous-miscriants-chandan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कुख्यात चंदन के नाम पर मांगी गई प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी, बोले- जान प्यारी है तो दे देना 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कुख्यात चंदन के नाम पर मांगी गई प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी, बोले- जान प्यारी है तो दे देना 10 लाख
Tue, 22 Mar 2022 11:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 AM IST
सार
चंदन सिंह पर रंगदारी, लूट, हत्या के 20 से ज्यदा केस दर्ज हैं। गोरखपुर में अब भी उसकी दहशत रहती है। उसके नाम पर व खुद उसके भी शहर के कई डाक्टरों से रंगदारी मांगने का मामला चिट्ठी व फोन के जरिए आ चुका है।
विज्ञापन
फोन पर मांगी रंगदारी। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच में जमीन की खरीद-फरोख्त में बिचौलिया का काम करने वाले सिकंदर गुप्ता से सोमवार को कुख्यात चंदन ने दस लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन बार फोन आने के बाद पिपराइच थाने में तहरीर दी है।
सुरक्षा में दो पुलिस वालों की ड्यूटी लगाकर पिपराइच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि रुपये के लेनदेन में फोन आया होगा। खबर है कि सिकंदर एक पूर्व विधायक के साथ प्रॉपर्टी डीजिंल का काम करता है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल छत्रधारी निवासी सिकंदर गुप्ता के मोबाइल पर सोमवार को नौ बजे सुबह एक धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि जान प्यारी है तो दस लाख रुपये मंगलवार को सहजनवां के पास पहुंचा देना। पहली बार आए फोन को सिकंदर ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
इसके बाद फिर उनके मोबाइल पर दोपहर में फोन आया तो वह तत्काल पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस सुरक्षा देकर जांच शुरू कर दी है। पिपराइच इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एहतियातन सुरक्षा दे दी गई है।