फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Extortion demand of Rs 20 lakh from female doctor of nursing home

Gorakhpur News: नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 11:00 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिला डॉक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पत्र पर धमकी देने वाले ने अपना नाम व पता गोला बाजार का दिया है।

विज्ञापन
Extortion demand of Rs 20 lakh from female doctor of nursing home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करने वाली डॉ. रोली पुरवार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा रजिस्टर्ड पत्र आने के बाद डॉक्टर घबरा गईं और तत्काल ओपीडी से बाहर आकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पत्र के आधार पर रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही डॉक्टर को सुरक्षा देने की तैयारी में है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डॉ. रोली पुरवार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह शहर में मेडिकल काॅलेज रोड की निवासी हैं और दुर्गावती हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करती हैं। मंगलवार को जब वह मरीज देख रही थीं, तभी रजिस्टर्ड डाक से उनके पास धमकी भरा पत्र पहुंचा। पत्र पढ़ते ही वह घबरा गईं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नर्सिंग होम की महिला डॉक्टर से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसकी जानकारी हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. मनोज यादव को दी। पत्र गोला बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस से 25 सितंबर को भेजा गया है, जिसमें तीन दिन के अंदर 20 लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ कर पुराने विवाद के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने किसी से भी विवाद न होने की बात कही है। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हुनरमंद हाथों ने दिलाई पुश्तैनी पेशे को विश्व फलक पर नई पहचान, अब हर जगह होती है टेराकोटा की मांग

संचालक को भी मिल चुकी है धमकी, मिला है गनर

कुछ समय पहले ही दुर्गावती हॉस्पिटल के संचालक सर्जन डॉ. मनोज यादव को भी दो बार रंगदारी की धमकी मिल चुकी है। इसपर तत्कालीन प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया था। डॉ. रोली पुरवार को धमकी भरा पत्र मिलने से बड़हलगंज के डॉक्टरों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: नगर सहकारी बैंक पर आरबीआई सख्त: चार करोड़ का लोन बकाया, जमा नहीं कराया तो बैंक की बंदी तय

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महिला डॉक्टर को धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पत्र पर धमकी देने वाले ने अपना नाम व पता गोला बाजार का दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed