{"_id":"655ef8acd2d3a77aad00b444","slug":"extortion-by-threatening-to-make-obscene-video-viral-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Nov 2023 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:31 PM IST
सार
दूसरे गांव के युवकों ने किशोरी को बहला-फुसला कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। किशोरी के मोबाइल फोन पर भी वीडियो भेजा। सहमी किशोरी ने युवकों से फोटो और वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई तो युवक रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर के गीडा इलाके में दो युवकों ने एक किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर वसूली की। खौफजदा किशोरी ने घर से चुराकर 40 हजार रुपये नकद और 1.5 लाख के जेवरात दे दिए। इसके बाद आरोपी और रकम के लिए दबाव बनाने लगे तो किशोरी ने मां काे जानकारी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित किशोरी गीडा इलाके के एक गांव में रहती है। आरोप है कि दूसरे गांव के युवकों ने किशोरी को बहला-फुसला कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। इसके बाद वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे। किशोरी के मोबाइल फोन पर भी वीडियो भेजा।
सहमी किशोरी ने युवकों से फोटो और वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई तो युवक रुपये मांगने लगे। घर से चोरी कर 40 हजार रुपये किशोरी ने दोनों युवकों को दे दिया। कुछ ही दिन बाद युवकों ने फिर फोटो भेजा और रुपये मांगे। इस बार किशोरी ने इज्जत बचाने के लिए घर से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात ले जाकर दे दिए। इसके बाद भी आरोपी रुपये के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सुर्खियों में आया बाबू: दरोगा से मांग ली थी रिश्वत...गिरफ्तारी के बाद कर दिया गया था बर्खास्त
इस बीच घर से रुपये और जेवरात गायब होने की जानकारी पर मां ने पूछताछ की तो किशोरी ने फोटो और वीडियो के जरिये ब्लैकमेल किए जाने की बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया। गीडा के एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।