फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Extensive improvements can be brought in every field through the use of technology: Chief Minister

तकनीकी के प्रयोग से हर क्षेत्र में ला सकते हैं व्यापक सुधार : मुख्यमंत्री

Fri, 15 Jan 2021 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Extensive improvements can be brought in every field through the use of technology: Chief Minister
तकनीकी के प्रयोग से हर क्षेत्र में ला सकते हैं व्यापक सुधार : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और एप का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज जमाना तकनीक का है। अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आम जन को बेहतर सेवाएं देने में सफल रहे। जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी। तकनीक के जरिए ही 2.35 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 44 लाख प्रवासियों को भरण पोषण भत्ता दिया जा सका। इस सबके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन था।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने दी डिजिटल डायरी-एप के बारे में जानकारी
अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने डिजिटल डायरी-एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में इसकी प्रेरणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही दी। देश के किसी राज्य में पहली बार सूचना विभाग की इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में प्लेस्टोर से PIDINFO एप को निशुल्क डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक मैनुअल होने के नाते सूचना विभाग की डायरी सभी को नहीं मिल पाती थी, लेकिन एप के रूप में इसकी पहुंच सभी तक हो जाएगी। सर्च ऑप्शन में जाकर किसी के भी बारे में पता किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विशेष डाक टिकट पर खिचड़ी मेले की महत्ता का वर्णन
गोरखपुर। विशेष डाक टिकट पर खिचड़ी मेले की महत्ता का वर्णन है। डाक विभाग की ओर से इस डाक टिकट की पांच हजार प्रतियां मंदिर में वितरित की गईं। मुख्यमंत्री ने डाक विभाग के इस पहल की सराहना की और कहा कि विशेष डाक टिकट के माध्यम से खिचड़ी मेले की महत्ता आम लोगों तक पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में शासकीय सहायता ग्रामीणों तक पहुंचाने में डाक विभाग ने अग्रणी भूमिका निभाई। डाक विभाग अंचल की सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं को सहेजने की पहल कर रहा है। खिचड़ी मेले का विशेष आवरण (डाक टिकट) जारी कर इसकी शुरूआत की गई।
डाक विभाग ने लगाया विशेष कैंप, गंगा जल भी उपलब्ध
पोस्ट मास्टर जनरल आकाश दीप चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में डाक विभाग के दस दिवसीय विशेष कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की ओर से मिलने वाली सभी सेवाओं के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।

यहां डाक विभाग की कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं भी दी जा रही हैं। इसके तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, फास्टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस का भुगतान भी करा सकते हैं। गंगा जल भी उपलब्ध होगा। बाहर से घूमने आने वाले लोग बस, ट्रेन और हवाई जहाज की टिकट बुकिंग भी कैंप से करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed