{"_id":"66ba735ef83a456916039944","slug":"exhibition-will-be-organized-at-31-stations-including-gorakhpur-banaras-and-bareilly-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-651793-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर, बनारस व बरेली समेत 31 स्टेशनों पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर, बनारस व बरेली समेत 31 स्टेशनों पर लगाई जाएगी प्रदर्शनी
Tue, 13 Aug 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
- 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर लगाई जाएगी प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, पीलीभीत और बरेली समेत 31 स्टेशनों पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिषिका आधारित विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गोरखपुर स्थित रेलवे विद्यालयों में भी ऐसी ही प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कई स्टेशनों पर स्क्रीन डिस्प्ले एवं ऑडियो संदेश के माध्यम से इसका प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस, प्रयागराज रामबाग, छपरा, बलिया, मऊ, देवरिया सदर, चौरीचैरा, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, बलरामपुर, आनंदनगर, मनकापुर, बुढ़वल, लखीमपुर, मैलानी, पीलीभीत, काशीपुर, काठगोदाम, लालकुंआ, मथुरा छावनी, फर्रूखाबाद, फतेहगढ़, कासगंज, बरेली सिटी तथा इज्जत नगर स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसे रेलकर्मी, रेलयात्री एवं आमजन देख सकेंगे और विभाजन की विभीषिका को महसूस कर सकेंगे।
-- -- -
आज से तीन दिन तक होंगे कार्यक्रम
गोरखपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत रेलवे स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन 13 से 15 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान रेलवे के मुख्यालय एवं मंडलों पर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से अपने कार्यालयों एवं आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। अधिकारी एवं कर्मचारी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
-- -- --