फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Executive Council will take Prof Kamlesh Decision on reinstatement

Gorakhpur News: कार्यपरिषद लेगी प्रो. कमलेश की बहाली पर निर्णय, इस वजह से हुआ था निलंबन

Thu, 23 Nov 2023 08:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Nov 2023 08:13 AM IST
सार

हाईकोर्ट से प्रो. कमलेश गुप्ता के बहाली आदेश के बाद हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद को लेकर बुधवार को दिन में कैंपस में चर्चा होती रही। हिंदी विभाग में वरिष्ठता क्रम में आधार पर प्रो. कमलेश गुप्ता को अध्यक्ष होना चाहिए था लेकिन उनके निलंबित होने पर प्रो. दीपक त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन
Executive Council will take Prof  Kamlesh Decision on reinstatement
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के आचार्य प्रो. कमलेश गुप्ता की बहाली के आदेश को कार्य परिषद में रखा जाएगा। कार्य परिषद उनकी बहाली पर निर्णय लेगी। पिछले दो वर्षों में तीसरी बार निलंबन का सामना कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. कमलेश कुमार गुप्ता को मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके निलंबन समेत सभी अनुशासनात्मक कार्रवाई को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन


प्रो. कमलेश गुप्त के अधिवक्ता कुष्मांडेय शाही और अरविंद प्रबोध दूबे ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट द्वारा बीते 10 मई को निलंबन पर रोक के आदेश के बाद भी कार्य परिषद से कोई अनुशासनिक समिति के गठन को मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए दीक्षांत समारोह के दौरान 21 जून को उनको बहाल करने का आदेश जारी किया। हालांकि 28 जून को दीक्षांत समारोह समाप्त होते ही शाम को अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए कार्यपरिषद की संस्तुति पर निलंबन आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: युवती का अपहरण नहीं, शादी के नाम पर 63 हजार में सहेली ने कराया था सौदा

इस निर्णय के खिलाफ प्रो. गुप्ता हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनके निलंबन को अवैध ठहराते हुए बहाल करने का आदेश दिया है।विश्वविद्यालय में कुलपति बदलने के बाद माहौल बदला है। उनके निलंबन का मामला हाईकोर्ट में लंबित होने पर निर्णय का इंतजार किया जा रहा था। अब बहाली का आदेश आने पर उसे कार्य परिषद की बैठक को बुलाकर रखा जाएगा। कार्य परिषद से उनके बहाली पर निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पुलिस ऑफिस के बर्खास्त बड़े बाबू के पास आय से अधिक संपत्ति, केस दर्ज

हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद को लेकर होती रही चर्चा
हाईकोर्ट से प्रो. कमलेश गुप्ता के बहाली आदेश के बाद हिंदी विभाग के अध्यक्ष पद को लेकर बुधवार को दिन में कैंपस में चर्चा होती रही। हिंदी विभाग में वरिष्ठता क्रम में आधार पर प्रो. कमलेश गुप्ता को अध्यक्ष होना चाहिए था लेकिन उनके निलंबित होने पर प्रो. दीपक त्यागी को अध्यक्ष बनाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed